फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voting was 71.32 percent in Preena and 75 percent in Kilod ward.

Chamba News: प्रीणा में 71.32 और किलोड़ वार्ड में 75 फीसदी हुआ मतदान

Sun, 05 Nov 2023 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Voting was 71.32 percent in Preena and 75 percent in Kilod ward.
चंबा। विकास खंड मैहला के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत प्रीणा में पंचायत प्रधान के उपचुनाव के लिए 71.32 प्रतिशत मतदान हुआ। किलोड़ पंचायत के कलमाला वार्ड पंच के उपचुनाव के लिए 75 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

प्रीणा पंचायत में गुवाड़ वार्ड में सबसे अधिक मतदान की प्रतिशतता रही। इस वार्ड में 79 प्रतिशत मतदान हुआ। यह अन्य वार्डों से सबसे अधिक रही। पंचायत के छह वार्डों में कुल मतदाता की संख्या 837 है। इनमें 597 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता वोट डालने में आगे रहीं। प्रधान बनाने के लिए 303 महिलाओं ने वोट डाला। पुरुषों की संख्या 294 रही। इसी तरह किलोड़ पंचायत के कलमाला वार्ड पंच के उपचुनाव में 179 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चली। इसके बाद शाम को मत पेटियां एक स्थान पर एकत्रित की गईं।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी मैहला रमनवीर चौहान ने बताया कि उपचुनाव के दौरान किसी प्रकार की अड़चन नहीं आई। मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर उपचुनाव में भाग लिया। मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया गया था, जिससे उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदाता भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed