Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voting for the first time gave me a new sense of responsibility.

Chamba News: पहली बार मतदान कर हुआ नई जिम्मेदारी का एहसास

Wed, 27 May 2026 04:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
Voting for the first time gave me a new sense of responsibility.
चंबा के टपूण मतदान केंद्र में पहली बार मतदान करने के बाद युवा मतदाता
मंगलवार की सुबह जिला चंबा के नव मतदाताओं के लिए नई जिम्मेदारी का निर्वहन के लिए हुई। सुबह पहली बार मतदान करने का उत्साह युवाओं के चेहरे पर साफ दिख रहा था। मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारों के बीच लोकतंत्र का उत्सव अपने पूरे रंग में था। एक ओर पहली बार वोट डालते युवाओं की आंखों में जिम्मेदारी का नया एहसास दिखा तो वहीं, सामान्य लोग भी जल्दी वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। युवाओं ने जोश से लोकतंत्र की इस डोर को मजबूत किया।
विज्ञापन

चंबा। जिला चंबा में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के दौरान मतदान के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। पहली बार मतदान कर नव मतदाताओं को मत का महत्व और एक नई जिम्मेवारी का अहसास हुआ। करियां पंचायत से लेकर जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल भटोरी मतदान केंद्र तक युवाओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। युवाओं का कहना है कि पहली बार मतदान कर उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ और वे अब हर बार होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे और देश और प्रदेश के बेहतर निर्माण के लिए अपने मत रूपी अधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

इस साल ही मेरा वोट बना है। पहली बार पंचायतीराज चुनाव में अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। सभी लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। -इशिका
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में एक-एक मत अहम होता है। इस बात का अहसास उन्हें पहली बार मतदान करने के बाद हुआ। हर बार मतदान करूंगी और लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करूंगी। -तनीषा ठाकुर
पहली बार मतदान कर अच्छा लग रहा है। भविष्य में भी हर चुनाव में लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाऊंगा। सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। -नोवूल

इस बार गांव की सरकार चुनने के लिए पहली बार मतदान किया है। मतदान करने से एक नई जिम्मेदारी का अहसास हुआ। चुनाव में हार-जीत के लिए एक मत भी काफी अहम होता है। -पुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed