फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voters of the district will be made aware through campaign vehicle

Chamba News: प्रचार वाहन से जागरूक किए जाएंगे जिले के मतदाता

Mon, 27 May 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Voters of the district will be made aware through campaign vehicle
चंबा में मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी ​दिखा रवाना करते उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।संवाद
चंबा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने सोमवार को मतदाता जागरूकता वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विशेष मतदाता जागरूकता वाहन जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ऑडियो एवं विजुअल माध्यम से प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता गतिविधियों के लिए वाहन का रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। इसके तहत 28 मई को विधानसभा क्षेत्र भरमौर, 29 मई को चुराह विधानसभा क्षेत्र, 30 मई को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र और 31 मई को विधानसभा क्षेत्र भटियात के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। बताया कि जिले में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उपायुक्त ने जिलावासियों से एक जून को मतदान अवश्य करने का आग्रह किया है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा और, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed