फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Volvo bus will run from Chamba to Shimla from today at 7:30 am

आज से सुबह 7:30 बजे चंबा से शिमला के लिए दौड़ेगी वोल्वो बस

Sat, 02 Aug 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Volvo bus will run from Chamba to Shimla from today at 7:30 am
चंबा। प्रदेश सरकार ने चंबा वासियों को मिंजर मेले पर बड़ी सौगात दी है। चंबा से शिमला का सफर अब और आरामदायक होने वाला है। शनिवार से सुबह 7:30 बजे चंबा से शिमला के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा शुरू होगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यह बस शाम आठ बजे शिमला पहुंचेगी। यह बस वाया पठानकोट, ऊना, चंडीगढ़ और सोलन होते ही आवाजाही करेगी। शिमला से वापसी का समय सुबह 6:00 बजे रहेगा। यह बस डलहौजी भी जाएगी। ऐसे में पर्यटकों को भी आवाजाही में सुविधा मिलेगी। सरकार की ओर से इस बस सेवा को शुरू करने का मकसद यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा से शिमला के लिए अन्य समयसारिणी के अनुरूप भी बसें दौड़ रही हैं। सरकार ने अब शनिवार से एक ओर वोल्वो बस सुविधा शुरू करने की पहल की है। इससे जिला वासियों की आवाजाही सुगम और सुखद होगी। साथ ही पर्यटकों को भी इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। यह बस डलहौजी होते हुए पठानकोट पहुंचेगी जबकि वापसी में भी यही शेड्यूल रहेगा।
विज्ञापन

सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि दो अगस्त से नई वोल्वो बस चंबा से शिमला के लिए शुरू हो रही है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed