फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Volunteers should be prepared to connect the community with the school: Chauhan

समुदाय को विद्यालय से जोड़ने के लिए तैयार किए जाएं स्वयंसेवी : चौहान

Mon, 02 Dec 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Volunteers should be prepared to connect the community with the school: Chauhan
चंबा। समग्र शिक्षा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में विद्यांजलि कार्यक्रम पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा खंड चंबा तथा हरदासपुरा के 91 अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ निरीक्षण विंग के उपनिदेशक एवं जिला परियोजना अधिकारी भाग सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कार्यशाला में आए हुए सभी अध्यापकों से विद्यांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। समुदाय को विद्यालय से जोड़ने के लिए स्वयंसेवियों को तैयार करने का भी आग्रह किया गया। जिला नोडल अधिकारी विद्यांजलि डाॅ. कविता बिजलवान ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विद्यांजलि क्या है, इसकी शुरुआत कब की गई तथा इस कार्यक्रम में विद्यांजलि के तहत किन-किन मुद्दों पर अपनी डिमांड भेज सकते है, बारे जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अपना विद्यालय योजना के तहत अधिक से अधिक विद्यालयों को अडॉप्ट करने के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यशाला में स्टेट नोडल ऑफिसर विद्यांजलि वर्षा सूद भी ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रतिभागियों के साथ जुडीं तथा अपने संबोधन में उन्होंने जिला चंबा के अध्यापकों से विद्यांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। डाईट प्रवक्ता इमरान खान ने जरूरी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed