फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Volleyball players studying in schools will display their talent

Chamba News: स्कूलों में पढ़ाई करने वाले वॉलीबाल खिलाड़ी करेंगे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित

Sat, 02 Aug 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Aug 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
Volleyball players studying in schools will display their talent
चंबा। जिला के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले वॉलीबाल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जिले के आठ छात्रों और आठ ही छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया चार अगस्त को बाल विद्यालय चंबा में होगी। इस बारे उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने तैयारियों पूरी कर ली हैं। ट्रायल के आदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए हैं। चंबा में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा जो इंदिरा गांधी खेल परिसर माल रोड शिमला में सात व आठ अगस्त को होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लड़कों की ऊंचाई कम से कम 2.35 मीटर तथा लड़कियों की ऊंचाई कम से कम 2.20 मीटर होनी चाहिए। साथ ही खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2010 या इसके बाद का होना अनिवार्य है। ट्रायल में भाग लेने वाला खिलाड़ी छठी से बारहवीं कक्षा में पढ़ता हो। जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पांच पासपोर्ट साइज की फोटो अपने साथ लानी होगी। यह जानकारी सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed