फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vishal gave an excellent speech, Sahil won in painting

Chamba News: विशाल ने दिया बेहतरीन भाषण, चित्रकला में साहिल ने मारी बाजी

Fri, 07 Jun 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Vishal gave an excellent speech, Sahil won in painting
चंबा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के तहत जागरूकता शिविर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित नड्डा ने की।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य जितेंद्र जंदरोटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाषण, पेंटिंग ओर स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण में विशाल प्रथम, इंदरजीत द्वितीय और पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, चेतन द्वितीय और गिरीश तृतीय रहे। चित्रकला में साहिल खान प्रथम, प्रिंस द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंच का संचालन बायोलॉजी के लेक्चरर दीपक कुमार ने किया। उन्होंने इस साल की थीम के बारे में भी बताया। कहा कि इस वर्ष की थीम प्रोटेक्टिंग चिल्ड्रन फ्रॉम टोबैको इंडस्ट्री इंटरफ्रेंसस है। तंबाकू के इस्तेमाल को छोड़ना, हमें अपने घर से करते हुए पूरते समाज से तंबाकू को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने तंबाकू छोड़ने के नुस्खे और तंबाकू नियंत्रण कानून कोटपा एक्ट 2003, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों का सर्टिफिकेशन की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से सीआर ठाकुर, दीपक जोशी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed