फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vis president awarded the winners of karate competition

Chamba News: विस अध्यक्ष ने नवाजे कराटे प्रतियोगिता के विजेता

Sat, 03 Jun 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 03 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vis president awarded the winners of karate competition
चंबा। आज के दौर में खेलों के माध्यम से भी आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं और जीवन में खेलों के क्षेत्र से भी एक उच्च मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने करियां में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। इस अवसर पर सदर के विधायक नीरज नैयर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के माध्यम से भी रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

कहा कि कराटे खेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान है। यह केवल एक खेल ही नहीं बल्कि आत्मरक्षा के लिए भी सहायक है। पठानिया ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए प्रोत्साहन हेतु 51,000 रुपये की धनराशि देने का भी एलान किया। उन्होंने कराटे प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूर्व में हिमाचल प्रदेश कराटे टीम से नेशनल और जोनल लेवल पर मेडल विजेताओं को नकद इनाम प्रदान किए।
विज्ञापन

12 जून को होगा बाल सत्र का आयोजन
विस अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। कहा कि इस सत्र में कुल 68 बच्चों का चयन कर लिया गया है। इसमें जिले के बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक को हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शॉल-टोपी और चंबा थाल भेंटकर सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश कराटे एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित सब जूनियर कैडेट अंडर-21 और सीनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed