फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   virender became president tredres association chamba

वीरेंद्र महाजन दूसरी बार बने व्यापार मंडल चंबा के प्रधान

Sun, 15 Dec 2019 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
virender became president tredres association chamba
व्यापार मंडल चंबा के चुनावों में विजेता रहे वीरेंद्र महाजन,निर्विरोध चुने गए स्वप्न महाजन अपने ? - फोटो : Chamba
चंबा। व्यापार मंडल चंबा की सरदारी एक बार फिर से पूर्व प्रधान वीरेंद्र महाजन के सिर सजी है। वहीं, महासचिव पद के लिए स्वपन महाजन को निर्विरोध चुन लिया गया। रविवार सुबह दस बजे व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान कारोबारियों में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई। हालांकि दोपहर तक 40 प्रतिशत ही मतदान ही हो पाया। जबकि, दोपहर बाद मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि व्यापार मंडल चंबा के चुनावों को लेकर 6 दिसंबर तक नॉमिनेशन की तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बाद 9 दिसंबर तक उम्मीदवारों को नाम वापसी के लिए दिन निर्धारित रखा गया था। ऐसे में महासचिव पद के लिए उम्मीदवारों स्वप्न महाजन और नरेंद्र ठाकुर ने नामांकन भरे थे। लेकिन, चुनावों से कुछ दिन पूर्व ही महासचिव पद के लिए चुनावी रण में उतरे नरेंद्र ठाकुर ने नाम वापिस ले लिया।
विज्ञापन

इससे व्यापार मंडल चंबा के महासचिव पद पर स्वप्न महाजन को निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं, चुनाव से ठीक एक दिन पूर्व शनिवार को व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी रण में उतरे पुष्पराज शम्मी ने भी व्यापार मंडल चंबा के चुनाव अधिकारी नरेश महाजन से मिलकर नाम चुनाव से वापिस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर व्यापार मंडल चंबा के चुनावों के लिए नाम वापसी की तिथि के गुजर जाने और चुनाव से महज एक दिन शेष होने की वजह से चुनाव करवाए गए। रविवार को आयोजित व्यापार मंडल चंबा के चुनाव में कुल 460 व्यापारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें वीरेंद्र महाजन को सर्वाधिक 435 वोट पड़े। जबकि पुष्पराज शम्मी को सिर्फ 22 वोट पड़े।
चुनावी प्रक्रिया के दौरान तीन वोट रद्द भी हुए। वोटिंग प्रक्रिया सुबह दस बजे से लेकर शाम दो बजे तक चली। तीन बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। इसमें वीरेंद्र महाजन को विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद पर स्वप्न महाजन को निर्विरोध चुना गया। चुनावों का नतीजा घोषित होने के बाद प्रधान वीरेंद्र महाजन और महासचिव स्वपन महाजन को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने बताया कि व्यापारियों ने दूसरी बार उनके ऊपर जो विश्वास जताया है। उसके ऊपर वह बखूूबी खरा उतरेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने में वह पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को पूरा करवाने के लिए वह तत्पर रहेंगे। इस मौके पर भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed