फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villages came under the threat of landslide due to road expansion

Chamba News: मार्ग के विस्तारीकरण के चलते भूस्खलन की जद में आए गांव

Tue, 22 Jul 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villages came under the threat of landslide due to road expansion
चुवाडी (चंबा)। लाहडू-सिहुंता मार्ग के विस्तारीकरण के चलते कई गांव भूस्खलन की जद में आ गए हैं। बगोथ व लूणी गांव के कुछ घरों को खतरा पैदा हो गया है। रविवार रात भारी बारिश के कारण सोमवार को लाहडू-सिहुंता मार्ग बंद रहा। जिसे खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम बगोथ गांव के पास पंहुची तो लोगों ने अधिशासी अभियंता का घेराव किया। लोगों में बंसी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, वंदना शर्मा, सपना देवी, बीना देवी, आशा देवी, संतोष कुमार, रमन शर्मा, महेंद्र शर्मा ने निर्माणाधीन कंपनी पर मनमानी से काम करने का आरोप लगाया। लोगों के हितों को दरकिनार कर पहाड़ की सीधी कटाई की गई और जो डंगे लगाए हैं वे भी गिर रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री का आरोप कंपनी के अधिकारियों पर लगाया है। लूणी गांव में एक गोशाला गिरने की कगार पर है। प्रभावित महिला का आरोप है कि कंपनी को समय रहते ही बताया दिया था कि बरसात से पहले डंगा लगाया जाए मगर ऐसा नहीं किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बगोथ गांव के लोगों को तिरपाल दे दी गई है और विभाग द्वारा जहां लोगों के घरों को खतरा है, वहां पर जल्द डंगे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कंपनी के प्रबंधक गुरमेज सिंह ने बताया कि कंपनी को विभाग जहां बताएगा, वहां पर डंगे लगाए जाते हैं। कंपनी अपनी मनमर्जी से डंगे नहीं लगा सकती है। इसके लिए विभाग की अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed