{"_id":"6a11e18c8c119e81e80542be","slug":"villagers-scared-by-leopards-arrival-in-churah-constituency-chamba-news-c-88-1-cmb1003-184310-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह हलके में तेंदुए की दस्तक से सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह हलके में तेंदुए की दस्तक से सहमे ग्रामीण
Sat, 23 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 23 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
चुराह हलके में तेंदुए की दस्तक से सहमे ग्रामीण
विधायक डॉ. हंस राज ने सीएम को पत्र लिखकर रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की
बोले- क्षेत्र के 45 गांवों में है हशत का माहौल, 10 हजार से अधिक लोग हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं। इसको लेकर विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल विशेष रेस्क्यू अभियान चलाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की गुहार लगाई है। विधायक ने कहा कि पंचायत भंजराड़ू और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक माह से तेंदुए की गतिविधियां बढ़ रही हैं। कई बार वन विभाग को सूचना दी लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
विधायक ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियां लगभग 25 किलोमीटर के दायरे में देखी जा रही हैं। भंजराड़ू को इसका मुख्य केंद्र बताया है। डोभ, डिडकुंड, सुंगल, पड़ेरा, पल्लमोई, रैलांद, बंजली, चरड़ी, चनवस, ऐंसारू, गागला, शिटकी, पातान, सयान, सरोटा, डोटी, करकोटी, ढीरो, सालडी, गुड्डू, प्लांटोई, जुकनाली, खुशनगरी, डंडु, टरोग, इलवाश, सकलोआ, बाड़ी, शालान, बनयोग, डडवाई, गुवाड़ी और गुगयाल सहित करीब 45 गांव तेंदुए से खौफजदा हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 10 हजार से अधिक लोग रहते हैं। इनमें करीब 2200 स्कूली विद्यार्थी हैं। अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल या घर से बाहर भेजने में डर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस मामले को लेकर सरकार प्रमुखता से उचित कदम उठाए।
विज्ञापन
--