{"_id":"673b75406eb50d97e9098de8","slug":"villagers-sat-on-hunger-strike-due-to-problems-not-being-solved-chamba-news-c-88-1-ssml1004-137497-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: समस्याएं हल न होने से परेशान ग्रामीण अनशन बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: समस्याएं हल न होने से परेशान ग्रामीण अनशन बैठे
Mon, 18 Nov 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी में लोगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने से जलग्रहण अनशन करते लोग। स्रोत : जा
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने अनशन शुरू कर दिया है। सोमवार को समिति सदस्य सूण सैचू नाला, पूर्व जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य पांगी और उपप्रधान सूण सतीश राणा आवासीय आयुक्त पांगी के कार्यालय के बाहर जलग्रहण अनशन पर बैठ गए।
पंचायत समिति सदस्य सूण सैचू नाला सतीश कुमार राणा, ग्राम पंचायत सूण के उपप्रधान टेक चंद और पूर्व जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य पांगी कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में स्थित स्वास्थ्य संस्थानाें में चिकित्सकों समेत पैरामेडिकल स्टॉफ समेत उप स्वास्थ्य केंद्रों में महिला स्वास्थ्य कर्मी के पद भी रिक्त हैं। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य केंद्र चस्क, चस्क भटोरी, उदीन, सूण, कुमार, सुराल, कुलाल और शौर सहित अन्य कई उप स्वास्थ्य केंद्रों में इनके पद खाली हैं। सर्दी-जुकाम की दवाइयां लेने के लिए भी किलाड़ आना पड़ता है। थांदल सड़क, कागजों में मोटर योग्य हकीकत में जीप योग्य भी नहीं है। सूण, उदीन, चस्क, घिसल, कुठल, परमार, हिलौर, हुडान, पूंटो, करयास, करयूनी और खजियार सड़कों की हालत खस्ता है, उनमें सुधार नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष सुराल से शिमला के लिए बस चलाई गई। इस वर्ष बस नहीं चली और न ही लोगों को इसका लाभ मिल पाया है। कई बार प्रशासन को चेताया गया। बावजूद इसके बस सेवा आरंभ नहीं हो पाई है। वर्तमान में सुबह 9:00 बजे किलाड़ से केलांग तक बस जा रही है। केलांग पहुंचने पर लोगों विशेषकर बीमार लोगों शिमला जाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है।
बालन लकड़ी का दाम 600 से सीधे 15,00 रुपये प्रति क्विंटल कर देने से बालन खरीद में गरीब परिवारों को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया गया। इतना ही नहीं, बीएसएनएल के टावरों के चालू न करने से लोग फोन पर अपनों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं। पांगी में राशन वितरण का टेंडर न किए जाने से अधिकतर लोगों को समय पर राशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने नवंबर प्रथम सप्ताह को पांगी की जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवासीय आयुक्त पांगी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया था। लेकिन पांगी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए एक सप्ताह का समय हो गया सरकार और प्रशासन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इससे गुस्साए लोगों ने जलग्रहण अनशन आरंभ कर दिया है।