फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers risk their lives to cross the Saal ravine

Chamba News: जान जोखिम में डालकर साल खड्ड को पार कर रहे ग्रामीण

Tue, 28 Oct 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers risk their lives to cross the Saal ravine
खड्ड पर बनाई लकड़ी की पुलिया। स्रोत : जागरूक पाठक
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत पद्दर साहो के कलेई-दो गांव के लोग साल खड्ड को कटे हुए पेड़ों के ऊपर चलकर पार कर रहे हैं। स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डाल कर इस लकड़ी की पुलिया को पार कर शिक्षा अर्जित करने के लिए साहो का रुख करते हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सदर विधायक नीरज नैयर को मांगपत्र सौंपा और साल खड्ड में पुलिया का निर्माण करने की मांग रखी। ग्रामीण परमेश कुमार, सुरेश कुमार, बिमला, अनीता और आसो देवी ने बताया कि स्कूली बच्चों को आने जाने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने विधायक से मांग की है कि पुली निर्माण करने के लिए विधायक निधि से बजट का प्रावधान करें, ताकि जल्द यह कार्य पूर्ण किया जा सके। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही निर्माण करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed