फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   villagers protested against foundation of Panchyat Bhavan

पंचायत भवन की नींव रखी तो देंगे धरना

Fri, 25 Jun 2021 06:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
villagers protested against foundation of Panchyat Bhavan
पंचायत भवन का शिलान्यास रोकने बारे एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल को ज्ञापन देने जाते पंचायत निहुंई ? - फोटो : Chamba
चंबा। ग्राम पंचायत निहुई के भवन निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और विधानसभा उपाध्यक्ष में ठन गई है। शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज की ओर से शिलान्यास का कार्यक्रम रखा गया है। लेकिन, पंचायतवासी शुक्रवार को शिलान्यास रुकवाने के लिए जिला प्रशासन के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान भुवनेश कुमारी, वार्ड पंच कांता देवी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर पंचायत भवन बनाया जा रहा है, वहां पर पंचायत के केवल एक वार्ड को लाभ मिलेगा। जबकि, अन्य चार वार्डों के लिए पंचायत भवन दूर पड़ेगा। ग्रामसभा में पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कर भवन के लिए जो स्थान चिह्नित किया गया है, उस स्थान पर विस उपाध्यक्ष पंचायत भवन बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। इसकी वजह से पंचायत के अन्य लोगों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर शनिवार को विस उपाध्यक्ष पंचायत भवन का शिलान्यास करते हैं तो ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि धरने पर बैठ जाएंगे। इससे जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी विस उपाध्यक्ष और प्रशासन की होगी। पंचायत के कोरम में पंचायत भवन के लिए जो स्थान चिह्नित किया गया है, उसी स्थान पर भवन बनना चाहिए। इसको लेकर वे विस उपाध्यक्ष और बीडीओ से भी मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी मांग को अनसुना करके विस उपाध्यक्ष चंद लोगों को लाभ देने के लिए अपनी मनमर्जी से पंचायत भवन बना रहे हैं। इसको लेकर पंचायत के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed