फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers furious over transfer of teachers

शिक्षकों का तबादला करने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 16 Sep 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious over transfer of teachers
सलूणी (चंबा)। राजकीय उच्च विद्यालय मुंडाह से दो अध्यापकों का तबादला होने पर स्थानीय लोगों ने रोष जाहिर किया है। कहा कि टीजीटी मेडिकल और भाषा अध्यापक के पद खाली होने से पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल का कहना है कि कुछ समय पूर्व ही स्कूल में स्टाफ पूरा हुआ था लेकिन अचानक दो अध्यापकों के तबादले होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। ऊपर से परीक्षा का समय भी नजदीक आ रहा है। इसके अलावा एक साल से पाठशाला में मुख्य अध्यापक का पद भी खाली पड़ा है।
विज्ञापन

अभिभावकों रमेश कुमार, माया देवी, चमारू राम, तिलक राज आदि का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पद नहीं भरे तो सभी अभिभावक सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बच्चों की वार्षिक परीक्षा नजदीक आ रही है, ऐसे में स्कूल से अध्यापकों का तबादला करना तर्कसंगत नहीं है। जिन शिक्षकों के तबादले किए गए हैं, उनके स्थान पर अन्य अध्यापकों की नियुक्ति भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि जल्द इन रिक्त पदों को भरा जाए। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि उनके यह मामला ध्यान में लाया गया है। इसको लेकर सरकार को अवगत करवाकर समस्या का निदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed