फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicular movement should be smooth from Luna bridge in five days: Dr. Janakraj

लूणा पुल से पांच दिन में सुचारु हो वाहनों की आवाजाही : डॉ. जनकराज

Wed, 15 Feb 2023 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Vehicular movement should be smooth from Luna bridge in five days: Dr. Janakraj
चंबा लूणा पुल के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण के दौरान भरमौर विधायक डॉक्टर जनक राज।संवाद
विधायक डॉ. जनकराज ने मौके पर जाकर लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर एनएच पर लूणा में वाहनों की आवाजाही पांच दिन में शुरू करवाई जाए। ये निर्देश भरमौर के विधायक डॉक्टर जनकराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। बुधवार को विधायक सुबह ही लूणा में पुल के मरम्मत कार्य का जायजा करने के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचते ही विभागीय अधिकारियों को भी मौके पर तलब किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पुल के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इसमें अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बैली पुल की नींव तैयार हो चुकी है। इंजीनियर पुल को जोड़ने के लिए पहुंच चुके हैं। वीरवार को बैली पुल को जोड़ने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई जा सके। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि पुल में वाहनों की आवाजाही सुचारु करने में किसी प्रकार की देरी न की जाए। पुल ढहने से भरमौर के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। राशन से लेकर अन्य जरूरी सामान भरमौर पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने विभाग को आदेश दिए हैं कि आगामी पांच दिन में पुल से वाहनों की आवाजाही को सुचारु करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed