फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicular movement remained closed for 12 hours on Sansari-Kullu-Manali main road.

Chamba News: संसारी-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर 12 घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही

Fri, 07 Jun 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vehicular movement remained closed for 12 hours on Sansari-Kullu-Manali main road.
चंबा के पांगी में संसारी-कुल्लू-मनाली मार्ग पर करयूनी के  पास हुए भूस्खलन के बाद जान जो​खिम में
पांगी (चंबा)। संसारी-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर करीब 12 घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के किलाड़ से कुछ दूर सिद्ध मंदिर के पास वीरवार रात को 12:00 बजे भारी भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन

पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें आने के कारण करयूनी संपर्क मार्ग समेत संसारी-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। पहाड़ से आईं चट्टानों की चपेट में आने से चार खच्चरों की भी मौत हो गई है। कर्म चंद पुत्र श्रीजया गांव महालियत डाकघर किलाड़ की खच्चरें रात के समय चरागाह में बैठी थीं। गनीमत रही कि इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से ऐतिहासिक मिंधल यात्रा के लिए आ रही गाड़ियों के काफिले भी शुक्रवार सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक थमे रहे। मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने की सूचना मिलने के बाद बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीनरी से दोपहर बाद मुख्य मार्ग को वाहनों की आवाजाही किया। करयूनी संपर्क मार्ग पर पहाड़ी भारी-भरकम भूस्खलन हुआ है। संसारी-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया। मुख्य मार्ग बंद होने से किलाड़ और कुल्लू-मनाली की ओर से आने वाले वाहनों की कतारें लग गईं। जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं की गाड़ियां और एचआरटीसी बसें भी फंस गईं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिलने के बाद बीआरओ की टीम मशीनरी और लेबर लेकर पहुंचीं और मार्ग की बहाली का काम शुरू किया। दोपहर 12:00 बजे के बाद मार्ग बहाल पाया।
विज्ञापन

--
एसएचओ पांगी जोगेंद्र सिंह जरयाल ने बताया कि पहाड़ दरकने से चरागाह में बैठीं चार खच्चरों की दबने से मौत हुई है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। मार्ग की बहाली के बाद वाहनों की आवाजाही को सुचारू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता समुद्र सिंह ने बताया कि करयूनी के पास पहाड़ी दरकने से करयूनी संपर्क मार्ग समेत संसारी-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। बताया कि दोपहर बाद मार्ग को बहाल करवा दिया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed