{"_id":"65c26a4c785034f2ad04be56","slug":"vehicles-run-on-teesa-bairagarh-road-after-nine-hours-chamba-news-c-88-1-ssml1004-117813-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर नौ घंटे बाद दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर नौ घंटे बाद दौड़े वाहन
Tue, 06 Feb 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा में चुराह के तरवाई पुल पास मार्ग बंद पड़ा बैरागढ़ मार्ग।संवाद
तीसा (चंबा)। तरवाई पुल के समीप पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से बंद तीसा-बैरागढ़ मार्ग नौ घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है।
यह मार्ग सोमवार देररात रात 2:00 बजे भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। मार्ग बंद होने से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग मशीनरी और लेबर ने सुबह 11:00 बजे यातायात के लिए बहाल करवा कर लोगों को राहत प्रदान की। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से दस पंचायतों के लोगों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास 11 अगस्त, 2023 को पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से 6 पुलिस जवानों और टैक्सी चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने पहाड़ गिराने का निर्णय लिया था। अग्निशमन विभाग ने पानी की बौछार कर पहाड़ को गिराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब लोक निर्माण विभाग ने 75 मीटर लंबे और 60 मीटर ऊंचे पहाड़ को गिराने के लिए करीब 47 लाख का टेंडर किया है। इसका कार्य शुरू हो गया है। पहाड़ को गिराने के लिए मशीनरी के लिए 40 मीटर का रास्ता भी बनाया गया है। सोमवार देर रात दो बजे एक बार फिर से सड़क पर भूस्खलन हुआ। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मंगलवार सुबह मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर विभागीय लेबर और मशीनरी ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। मंगलवार सुबह 11:00 बजे मार्ग बहाल हो पाया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर रफ्तार थमने से 10 पंचायतों मंगली, बौदेडी- जुनास-गुईला, सत्यास, बैरागढ़, शिरी, घुलेई, देवीकोठी, टेपा के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-- उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद विभागीय टीमें मौके पर पहुंचीं और सुबह 11:00 बजे तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।
विज्ञापन
--