फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles run on Khadramukh-Holi road after two months

Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर दो महीने बाद दौड़े वाहन

Wed, 19 Jun 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Vehicles run on Khadramukh-Holi road after two months
चंबा के खड़ामुख-होली मार्ग बहाल होने के बाद गुजरते वाहन।संवाद
होली (चंबा)। दो महीने के लंबे समय के बाद खड़ामुख-होली मार्ग यातायात के लिए बहाल हो गया है। बुधवार दोपहर बाद 3:15 बजे मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन

मार्ग पर यातायात बहाल होने से होली उपमंडल के लोगों को राहत मिली है। लोगों को करीब 35 किमी का अतिरिक्त सफर तय कर वाया मच्छेतर-गरिमा-भरमौर होकर आवाजाही करने से छुटकारा मिलेगा। मार्ग की बहाली का काम करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग और जल विद्युत परियोजना प्रबंधन की टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दो माह पहले खड़ामुख-होली मार्ग के ऊपर स्थित निजी कंपनी का मार्ग जमींदोज होने से पहाड़ी का सारा मलबा मुख्य सड़क पर आ गया था। इससे मार्ग यातायात बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूरों ने मौके पर पहुंच कर मार्ग की बहाली का कार्य शुरू किया। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग को बहाल करना चुनौती बन गया। पानी का छिड़काव कर पहाड़ी को गिराने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद निजी जल विद्युत परियोजना की मशीनरी और मजदूरों ने मार्ग की बहाली का काम शुरू किया, पहाड़ी से भूस्खलन नहीं थमा। मार्ग बंद होने के कारण होली उपमंडल की 14 पंचायतों गरोंदा, बजोल, न्याग्रा, दियोल, कुलेठ, होली, कुठेड़, लांबू, क्वारसी, चन्हौता, सांह, गरोला, उलांसा, सियूर में खाद्य सामग्री और राशन का संकट होने लगा। प्रशासन ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए वाया मच्छेतर-गरिमा-भरमौर मार्ग से आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए आवाजाही की अनुमति दी। दूसरी ओर, मार्ग की बहाली में टीमें जुटी रहीं। बुधवार को कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई। मार्ग से बड़े वाहनों को गुजारकर टीमों के अधिकारियों और लेबर ने राहत की सांस ली। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद 3:15 बजे खड़ामुख-होली मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed