फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles from Jammu and Kashmir will enter Pangi after thorough checking at Sansari check post

Chamba News: संसारी चेक पोस्ट पर पूरी चेकिंग के बाद पांगी में प्रवेश करेंगी जम्मू-कश्मीर की गाड़ियां

Sun, 18 May 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Vehicles from Jammu and Kashmir will enter Pangi after thorough checking at Sansari check post
पांगी (चंबा)। ऐतिहासिक मिंधल यात्रा के दौरान संसारी चेक पोस्ट में पूरी चेकिंग के बाद जम्मू-कश्मीर की गाड़ियों को पांगी में प्रवेश दिया जाएगा। इसको लेकर आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने संसारी चेक पोस्ट में तैनात पुलिस बल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शनिवार को मिंधल यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पांच प्रजामंडलों के बीच में बैठक हुई। इस बैठक में सभी सरकारी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में पांच प्रजामंडलों की तरफ से यात्रा के दौरान महिला व पुरुष पुलिस जवानों की तैनाती की मांग की गई। इसको लेकर आवासीय आयुक्त ने पुलिस को निर्देश दिए कि यात्रा में महिला व पुरुष जवानों की तैनाती को लेकर पूरी व्यवस्था बनाकर रखें। एक जून से मिंधल यात्रा शुरू होगी। जो कि 45 दिनों तक चलती है। इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने जत्थों के साथ जम्मू-कश्मीर से पांगी पहुंचते हैं। मौजूदा हालातों को देखते हुए इस यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी प्रशासन कार्य कर रहा है। आवासीय आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क में पार्किंग की व्यवस्था की जाए ताकि बाहर से आने वाले वाहनों को पार्क करने में कोई परेशानी न हो। इसके साथ जल शक्ति विभाग को विभिन्न स्थानों पर पीने के पानी की टंकियां लगाकर नलके लगाने को कहा ताकि यात्रियों को पानी की समस्या न सताए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिंधल माता परिसर में महिलाएं बेचेंगी पारंपरिक उत्पाद
इस बार मिंधल यात्रा में पांगी की महिलाएं पारंपरिक उत्पादों को बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेच पाएंगी। इसके लिए मिंधल माता परिसर में महिलाओं को अपने उत्पाद सजाने के लिए स्टॉल लगाकर दिया जाएगा। इसके लिए आवासीय आयुक्त ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तैयारी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed