फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles did not run on the Sach-Fatehpur road even after two and a half months.

Chamba News: साच-फतेहपुर मार्ग पर ढाई माह बाद भी नहीं दौड़े वाहन

Sun, 26 Oct 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vehicles did not run on the Sach-Fatehpur road even after two and a half months.
खज्जियार (चंबा)। ढाई माह के बाद भी साच-फतेहपुर मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इसको लेकर खज्जियार, फतेहपुर और साच के लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से जो मशीनरी मार्ग को बहाल करने के लिए लगाई थी। वह भी एक सप्ताह से नहीं दिख रही है। ऐसे में लोगों को मजबूरन 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, जीत राम, सोभिया राम, हंसराज, देसराज, केवल, मनोज कुमार, सुरेंद्र और भाग चंद ने बताया कि जिले में बरसात के कारण बंद हुए मार्ग लगभग बहाल हो चुके हैं, लेकिन साच-फतेहपुर मार्ग अभी तक बंद पड़ा है।
विज्ञापन


इस मार्ग को बहाल करवाने के लिए स्थानीय लोग सदर विधायक और प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ खास कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए बहाल करवाया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed