फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicle falls off road near Dhaloog, driver injured

Chamba News: ढलोग के समीप सड़क से गिरा वाहन, चालक घायल

Fri, 27 Feb 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicle falls off road near Dhaloog, driver injured
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी मार्ग पर ढलोग के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।
विज्ञापन

घायल की पहचान विपन कुमार निवासी ढलोग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की वाहन में महज चालक ही सवार रहा। घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में घायल को दाखिल कर लिया गया है। अब उनकी हालत में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खैरी-बनीखेत मार्ग पर ढलोग में दोपहर 2:30 बजे पिकअप वाहन अनियंत्रित हो सड़क से नीचे लुढ़क गया। वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल को सड़क तक पहुंचाया। निजी वाहन के जरिये घायल को सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed