{"_id":"6637b7216587de79dc051f48","slug":"vegetables-being-sold-without-rate-list-in-grocery-shop-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124102-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किराना की दुकान में बिना रेट लिस्ट बेची जा रही सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किराना की दुकान में बिना रेट लिस्ट बेची जा रही सब्जी
Sun, 05 May 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 May 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर के साथ लगते मुगला बाजार में किराना की दुकान में सब्जी भी बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि बिना रेट लिस्ट लगाकर वहां सब्जी बेची जा रही है।
बाजार में जो सब्जी 20 रुपये में बिक रही है, वही सब्जी मुगला में राशन की दुकान में ग्राहकों को 30 से 40 रुपये में बेची जा रही है। ग्राहक जब इसको लेकर दुकानदार से पूछताछ करते हैं तो उन्हें महंगी सब्जी का हवाला देकर टाल दिया जाता है। सबसे बड़ी लापरवाही यहां खाद्य आपूर्ति विभाग की देखने को मिल रही है। वहां इस बात की भी जांच नहीं कर पा रहा है कि राशन की दुकानों में बिना रेट लिस्ट लगाकर ग्राहकों को सब्जी बेची जा रही है। सब्जी बासी है या ताजा, इसको लेकर भी जांच करने के लिए वहां किसी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी अपनी दस्तक नहीं दे रहा है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग मजबूरी में महंगे दामों पर सब्जी खरीदने को मजबूर हैं। हालांकि, लोग प्रशासन से ये मांग कर रहे हैं कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण अधिकारी पुरुषोत्तम चौहान ने बताया कि राशन की दुकान में सब्जी तो बेची जा सकती है। उसके लिए सब्जी की रेट लिस्ट लगाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--