फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vaccination health centres declared

वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी

Thu, 24 Jun 2021 06:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
vaccination health centres declared
चंबा। जिले के स्वास्थ्य खंडों में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने स्वास्थ्य संस्थानों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड, खज्जियार, जडेरा, कन्या विद्यालय चंबा और टिकरी स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेहल, बुंदेडी स्वास्थ्य उप केंद्र, खुशनगरी और आंगनबाड़ी केंद्र चिल्ली में वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड किहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बग्गी, वांगल, बरंगाल, सुंडला, तेलका, डंडी, डियुर, तुंगाला, भूनाड़, सिविल अस्पताल सलूणी और किहार में टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, हाई स्कूल मंगला, छतराड़ी, करियां, स्वास्थ्य केंद्र मैहला, कलसुंई, गुराड़ और लेच में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, स्वास्थ्य केंद बगढ़ार, बेली, ककिरा, सिहुंता और बचत भवन डलहौजी में वैक्सीन लगेगी। सिविल अस्पताल किलाड़, उप स्वास्थ्य केंद्र सुराल, चलोली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरवास में भी टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed