फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vaccination centres list issued

आज इन स्वास्थ्य केंद्रों में लगवाएं वैक्सीन

Thu, 15 Apr 2021 06:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
vaccination centres list issued
vaccination centres list issued
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य खंड पुखरी में आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू, पंजोह और मसरूंड में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, स्वास्थ्य उप केंद्र घुलेई, स्वास्थ्य केंद्र जासोरगढ़, झज्जाकोठी, बघेईगढ़, नकरोड़ और कल्हेल में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वांगल, कुलाल, पिंडरू, सुंडला, बरंगाल, स्वास्थ्य उप केंद्र तेलका, सिविल अस्पताल सलूणी, स्वास्थ्य खंड भरमोर में सिविल अस्पताल भरमौर में टीके लगाए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला, आंगनबाड़ी केंद्र दुनिका और आंगनबाड़ी केंद्र लूणी और न्याग्रां में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, पीएचसी मैहला, स्वास्थ्य उप केंद्र ब्रेही और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतराड़ी में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, बनीखेत और बलोह में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से आवाहन किया है कि कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed