फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   unemployeed youngster get job from ncs portal

बेरोजगार युवाओं को एनसीएस पोर्टल से मिलेगा घर बैठे रोजगार

Thu, 03 Dec 2020 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
unemployeed youngster get job from ncs portal
चंबा। बेरोजगारी के साथ जंग लड़ रहे बेरोजगार युवाओं के पास कोरोना काल में भी नौकरी हासिल करने का मौका है। निजी सेक्टर में बेरोजगार युवा नौकरी हासिल कर सकते है। नेशनल करिअॅर सर्विस पोर्टल के माध्यम से यह सौगात युवाओं को मिलेगी। बशर्ते, युवाओं को इसके लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल में अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपना रिज्यूम समेत वीडियो प्रोफाइल अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

पोर्टल के मुताबिक वर्तमान में 428 की रिक्रूटमेंट हैं। इसके तहत युवा नौकरी हासिल कर सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते वर्तमान में कैंपस और रोजगार मेलों का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से युवाओं के लिए यह पोर्टल काफी कारगर साबित होगा। इसमें युवा वीडियो प्रोफाइल अपलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

साथ ही वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी मिलेगी। गौरतलब है कि नेशनल करिअर सर्विस पोर्टल के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए रोजगार विभाग सोशल नेटवर्किंग साइट्स का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, कार्यालय पंजीकरण करवाने पहुंचने वाले युवाओं को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला में बेरोजगारी का आंकड़ा साठ हजार पहुंच चुका है। पिछले एक साल में दो हजार नए बेरोजगार और जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने बताया कि युवा एनसीएस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर रोजगार हासिल कर सकते है। उन्होंने बताया कि युवाओं को अपना रिज्यूम पोर्टल में अपलोड करना होगा। इसके साथ ही वीडियो प्रोफाइल भी अपलोड कर सकते हैं। कोरोना के चलते वर्क फ्रॉम होम से भी युवा काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed