फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The wish to take a dip in Dal Lake remained unfulfilled.

Chamba News: डल झील में स्नान की इच्छा रह गई अधूरी

Wed, 09 Sep 2026 05:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
The wish to take a dip in Dal Lake remained unfulfilled.
चंबा। पवित्र डल झील पहुंचने के बाद भी हरियाणा के मनमोहन लाल स्नान करने की अपनी इच्छा पूरी नहीं कर सके। मंगलवार को सुबह उनका डल झील में स्नान करने का प्लान था लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी वह सुबह कभी नहीं होगी। डल झील में पवित्र स्नान करने की उनकी आखिरी इच्छा अधूरी रह गई। दोस्त की मौत के कारण चारों दोस्तों ने भी डल झील में आस्था की डुबकी नहीं लगाई। पांचों ने एक साथ डल झील में स्नान करने की योजना बनाई थी,लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दोस्त स्नान से पहले हमेशा के लिए बिछड़ जाएगा।
विज्ञापन


उस दोस्त को स्टंट पड़े थे, इसलिए पांचों दोस्तों ने पैदल यात्रा करने की बजाय हेलिकाॅप्टर से सुखद यात्रा करने की योजना बनाई। भरमौर से आठ मिनट में पांचों गौरीकुंड भी पहुंच गए। यहां पर दर्शन करने के बाद उन्होंने डल झील के लिए पैदल यात्रा शुरू की। रात होने तक पांचों वहां पहुंच गए। उन्होंने निर्णय लिया कि वे रात को डल झील में स्नान नहीं करेंगे, बल्कि मंगलवार को पूजा अर्चना करके वहां आस्था की डुबकी लगाएंगे। उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed