{"_id":"5fc8ede28ebc3e9bb22087d8","slug":"unemployeed-youngster-get-job-from-ncs-portal-chamba-news-sml353336381","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं को एनसीएस पोर्टल से मिलेगा घर बैठे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं को एनसीएस पोर्टल से मिलेगा घर बैठे रोजगार
विज्ञापन
चंबा। बेरोजगारी के साथ जंग लड़ रहे बेरोजगार युवाओं के पास कोरोना काल में भी नौकरी हासिल करने का मौका है। निजी सेक्टर में बेरोजगार युवा नौकरी हासिल कर सकते है। नेशनल करिअॅर सर्विस पोर्टल के माध्यम से यह सौगात युवाओं को मिलेगी। बशर्ते, युवाओं को इसके लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल में अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपना रिज्यूम समेत वीडियो प्रोफाइल अपलोड करनी होगी।
पोर्टल के मुताबिक वर्तमान में 428 की रिक्रूटमेंट हैं। इसके तहत युवा नौकरी हासिल कर सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते वर्तमान में कैंपस और रोजगार मेलों का आयोजन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से युवाओं के लिए यह पोर्टल काफी कारगर साबित होगा। इसमें युवा वीडियो प्रोफाइल अपलोड भी कर सकते हैं।
साथ ही वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी मिलेगी। गौरतलब है कि नेशनल करिअर सर्विस पोर्टल के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए रोजगार विभाग सोशल नेटवर्किंग साइट्स का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, कार्यालय पंजीकरण करवाने पहुंचने वाले युवाओं को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला में बेरोजगारी का आंकड़ा साठ हजार पहुंच चुका है। पिछले एक साल में दो हजार नए बेरोजगार और जुड़े हैं।
विज्ञापन
युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने बताया कि युवा एनसीएस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर रोजगार हासिल कर सकते है। उन्होंने बताया कि युवाओं को अपना रिज्यूम पोर्टल में अपलोड करना होगा। इसके साथ ही वीडियो प्रोफाइल भी अपलोड कर सकते हैं। कोरोना के चलते वर्क फ्रॉम होम से भी युवा काम कर सकते हैं।