फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Unemployed youth of Chamba will get job in Mega Job Fair

चंबा के बेरोजगार युवाओं को मेगा जॉब फेयर में मिलेगी नौकरी

Thu, 11 Aug 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Unemployed youth of Chamba will get job in Mega Job Fair
चंबा। जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 27 अगस्त को पुलिस मैदान बारगाह में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। करीब तीस निजी कंपनियां जॉब फेयर में पहुंचेंगी। रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण, डिप्लोमा होल्डर, होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण हासिल कर चुके बेरोजगार युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से तमाम कंपनियों को मेगा जॉब फेयर में आमंत्रित किया जा रहा है। मेगा जॉब फेयर में पहुंचने वाली कंपनियों के नामों की सूची कार्यालय की ओर से शीघ्र जारी कर दी जाएगी। इच्छुक आवेदकों को अपने शैक्षणिक, तकनीकी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय में पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित बायोडाटा मेगा जॉब फेयर में साथ लाने होंगे। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मेगा जॉब फेयर आयोजित करने का मकसद जिला के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना है। ताकि उन्हें नौकरी के लिए भटकना न पड़े। कहा कि मेगा जॉब फेयर में पंजाब, दिल्ली, बद्दी, सोलन सहित अन्य जिलों और राज्यों से कंपनियां पहुंचेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी विभाग की ओर से मार्च माह में जॉब फेयर का आयोजन किया गया था। इसमें मौके पर ही 305 युवा रोजगारन्मुख हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed