फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Uncle attacked nephew with sharp weapon, injured Tanda referred

Chamba News: चाचा ने भतीजे पर कर दिया तेजधार हथियार से हमला, घायल टांडा रेफर

Sun, 08 Sep 2024 09:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Sep 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Uncle attacked nephew with sharp weapon, injured Tanda referred
चंबा मेडिकल कॉलेज में मारपीट में घायल युवक का टेस्ट करवाने के लिए लेकर जाते परिजन।संवाद
चाचा ने भतीजे पर कर दिया तेजधार हथियार से हमला, घायल टांडा रेफर
विज्ञापन

शहर के साथ लगते एक मोहल्ले में रविवार को सामने आया मारपीट का मामला

क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, दोनों में हो गई थी कहासुनी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के साथ लगते एक मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। यह वारदात रविवार को सामने आई। गंभीर रूप से घायल भतीजे को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चाचा और भतीजे ने मणिमहेश यात्रा के दौरान दुकानें लगाई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच तैश में आकर चाचा ने भतीजे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस थान प्रभारी चंबा संजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed