{"_id":"5ee39f7d8ebc3e42fe2761f9","slug":"ultrasound-chamba-news-sml3354536177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में नहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में नहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत और डलहौजी क्षेत्र की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पचास किमी दूर चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है। क्षेत्र में संचालित सिविल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा जाना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड सहित अन्य टेस्ट मुफ्त में होते हैं, लेकिन उपरोक्त क्षेत्र की महिलाओं को मजबूरी में निजी क्लीनिक में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं।
बनीखेत क्षेत्र में दायरे में सीएचसी बाथरी, पीएचसी बनीखेत, पीएचसी बगढ़ार और सिविल अस्पताल डलहौजी शामिल हैं। जहां पर रोजाना गर्भवती महिलाएं अपने उपचार और जांच के लिए जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक समय-समय पर अल्ट्रासाउंड भी लिखते हैं। अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपरोक्त सिविल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में उपलब्ध नहीं है। इस कारण गर्भवती महिलाओं को चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। कई बार मेडिकल कॉलेज में भीड़ ज्यादा होने के कारण दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर भी नहीं लग पाता। ऐसी स्थिति पर महिला को अगले दिन चंबा जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी अनूप महाजन, रणधीर पठानिया, सुरेंद्र, भाग सिंह, अजय कुमार, चैन लाल, प्रशांत, हंसराज और प्रकाश भारद्वाज ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि बनीखेत के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया करवाई जाए। ताकि गर्भवती महिलाओं को दर बदर ना भटकना पड़े।
जल्द शुरू की जाएगी सुविधा
बीएमओ सतीश फोतेदार ने बताया कि उपरोक्त स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए विभाग के उच्च अधिकारी को अवगत करवाया जा चुका है। जल्द ही बनीखेत क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र या सिविल अस्पताल डलहौजी में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।