{"_id":"6adce0c5d153535f9c01a292","slug":"ultrasound-and-x-ray-facility-started-in-saho-chc-chamba-news-c-88-1-ssml1006-200972-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साहो सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साहो सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सुविधा शुरू
Sat, 24 Oct 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
16 पंचायतों के 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत, विधायक नीरज नैय्यर ने किया उद्घाटन
जांच के लिए जिला अस्पताल के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहो में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है। सदर विधायक नीरज नैय्यर ने शनिवार को दोनों मशीनों का उद्घाटन किया।
इन सुविधाओं से साहो सहित आसपास की 16 पंचायतों के करीब 25 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। अब मरीजों को इन जांचों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। इससे लोगों का समय बचेगा और आने-जाने पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी उपकरण उपलब्ध होने से मरीजों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि इन मशीनों के शुरू होने से 16 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉ. नवदीप राठौर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक चंद्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
--