{"_id":"6a4e85a9dc1254acd6021645","slug":"two-youths-on-a-scooter-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-fir-registered-against-the-driver-chamba-news-c-88-1-ssml1004-189338-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Wed, 08 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तत्वानी के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने स्कूटी चालक की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि साल निवासी मनोज कुमार ने शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपने साथी अमित के साथ तत्वानी में हाईवे के किनारे स्कूटी पार्क कर रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन बारगाह की ओर से तेज रफ्तार में आए एक पिकअप वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनके हाथ, पैर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने चालक को रुकने के लिए आवाज लगाई लेकिन वह वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बाद में दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।