फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two youths arrested for raping a minor, police engaged in investigation

Chamba News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 24 May 2024 05:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for raping a minor, police engaged in investigation
सोशल मीडिया के जरिये हुआ प्यार, मिलने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

परिजनों को आपबीती बताने के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से दो युवकों की ओर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के पास पहुंची शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने अब अपने स्तर पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी अनुसार सोशल मीडिया के जरिये एक नाबालिग को युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसे स्वीकार करने के बाद दोनों में संवाद का क्रम शुरू हो गया। मैसेज के बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज किए। मोबाइल नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों में घंटों तक बातें होने लगी। नाबालिग लड़की युवक पर हद से ज्यादा विश्वास करने लगी। उसके बाद एक दिन युवक के बहकावे में आकर नाबालिग युवक से मिलने के लिए उसके बताई जगह पर पहुंच गई। जहां पर पहले से मौजूद युवक और उसके दोस्त ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह बात किसी को भी बताने पर उसके परिजनों की हत्या तक करने की धमकी दी। इसके बाद नाबालिग अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई और मामला पुलिस में पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नाबालिग के साथ दो युवकों की ओर से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed