{"_id":"b83a65ec666771486e1be0dbdf596613","slug":"two-tractor-challen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रैक्टर चालकों के चालान, 7000 जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रैक्टर चालकों के चालान, 7000 जुर्माना वसूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ सिहुंता (चंबा)।
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भटियात में वन विभाग ने अनियमितता बरतने पर दो ट्रैक्टर चालकों से 7000 रुपये जुर्माना वसूल किया है। एक ट्रैक्टर को बांड भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग ने बुधवार को यह कार्रवाई उस समय की जब हटली वन बीट के वन रक्षक कुलदीप गश्त पर थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक साथ लगती जलधारा से रेत बजरी निकाल कर ले जा रहा था। जिस पर वन रक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को अपने हाथों में लेकर आरोपी चालक पर लगभग 3,146 रुपये का जुर्माना ठोक उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में एक ट्रैक्टर चालक कहीं लाए गए मलबे को वन भूमि में गिरा रहा था। जिसके पकड़े जाने पर विभाग की ओर से दूसरे ट्रैक्टर चालक को लगभग 3,856 जुर्माना जुर्माना लगाया गया। इसकी पुष्टि करते हुए आरओ सिहुंता राम स्वरूप ने बताया कि भविष्य में भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन