{"_id":"6a132f0d8db82e9f2e0ef67b","slug":"two-thousand-devotees-took-prasad-at-pohlani-mata-temple-pukhari-chamba-news-c-88-1-cmb1014-184409-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पोहलाणी माता मंदिर पुखरी में दो हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पोहलाणी माता मंदिर पुखरी में दो हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Sun, 24 May 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। गांव पुखरी स्थित पोहलाणी माता मंदिर में शनिवार रात को जागरण का आयोजन हुआ। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जागरण के दौरान पूरी रात भजन-कीर्तन और माता के गुणगान से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। रविवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष रिंकू टंडन ने बताया कि जागरण और भंडारे के सफल आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोग कर्ताओं और ग्रामीणों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार जताया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, बैठने और अन्य व्यवस्थाएं मंदिर समिति की ओर से सुचारू रूप से की गई थीं।
--