फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two storey slate house reduced to ashes due to fire in Kariya

Chamba News: करियां में आग लगने से दो मंजिला स्लेटपोश मकान राख

Mon, 06 Nov 2023 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two storey slate house reduced to ashes due to fire in Kariya
चंबा। करियां पंचायत में दो मंजिला स्लेटपोश मकान आग की चपेट में आने से राख हो गया। रविवार देर रात को अचानक मकान में आग भड़क गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पानी की बौछार करके टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग को बुझाया। यदि समय रहते दमकल विभाग की टीम मकान में लगी आग को नहीं बुझाती तो आग आसपास के अन्य घरों में भी भड़क सकती थी। मकान पुरुषोत्तम पुत्र ज्ञान सिंह निवासी करियां का था।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से राख हुए मकान से परिवार को करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। जबकि दमकल विभाग ने मकान में लगी आग को बुझाकर करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही नुकसान की रिपोर्ट बनाकर नागरिक उपमंडल अधिकारी को पेश की। मकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया रविवार देर रात को सूचना मिली कि करियां में स्लेटपोश मकान में आग लगी है। इसके तुरंत बाद विभाग की टीम ने घटनास्थल में जाकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed