{"_id":"6a1dbf3c8567caec3c06aceb","slug":"two-storey-house-reduced-to-ashes-in-baliyas-village-three-families-lost-their-roof-chamba-news-c-88-1-cmb1003-185276-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बलियास गांव में दो मंजिल मकान राख, तीन परिवारों से छिनी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बलियास गांव में दो मंजिल मकान राख, तीन परिवारों से छिनी छत
Mon, 01 Jun 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा में चुराह के घुलेई में मकान में लगी आग से उठता धुंआ।स्रोत जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत घुलेई के गांव बलियास में दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। यह घटना सोमवार को सुबह के समय हुई।
सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना के प्रभावित दौलत राम पुत्र श्याम, बलदेव पुत्र श्याम, कर्म सिंह पुत्र नीरोत्तम, गांव बलियास तीनों परिवार सहित इस मकान में रहते थे। अब तीनों परिवारों की सिर से छत का साया उठ गया हैै। बताया जा रहा है कि प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान मान देई राणा ने बताया कि घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग की चिंगारियों ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
तहसीलदार आशीष ठाकुर ने कहा कि घटना बारे सूचना मिली है। जान-माल का कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मौके पर विभागीय टीम को भेजा जाएगा। संवाद