फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two storey house damaged due to landslide, Bharmour-Pathankot highway remained closed for 12 hours

Chamba News: भूस्खलन से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त, 12 घंटे बंद रहा भरमौर-पठानकोट हाईवे

Sat, 02 Mar 2024 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Two storey house damaged due to landslide, Bharmour-Pathankot highway remained closed for 12 hours
भूस्खलन से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त, 12 घंटे बंद रहा भरमौर-पठानकोट हाईवे
विज्ञापन

धरवाला के पास धंसी सड़क, चंबा-तीसा मार्ग पर 15 घंटे तक बंद रही वाहनों की आवाजाही
चंबा में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, सुंडला-बनीखेत मार्ग पर भी पहाड़ी से गिरे मलबा-पत्थर
जिले में 786 गांवों में बिजली गुल होने से पसरा अंधेरा, व्यवस्था सुचारु करने में जुटीं टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर धरवाला के पास सड़क धंस गई है। इस कारण हाईवे पर 12 घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही। हाईवे पर दुर्गेठी, खड़ामुख और लोथलघार के पास भी भूस्खलन हुआ। वहीं, चंबा-तीसा मार्ग पंगोला नाला में 50 मीटर सड़क का हिस्सा जमींदोज होने से 15 घंटे तक बंद रहा। उधर, सुंडला-बनीखेत मार्ग शनिवार सुबह 10:00 बजे सलंदरी पुल के पास पहाड़ी दरकने से बंद रहा। पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा डैम में समाते नजर आए। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने मार्ग को बहाल करवाने का कार्य शुरू किया और दोपहर 12:00 बजे वाहनों की आवाजाही बहाल करवाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने पहाड़ी को काटकर वैकल्पिक रास्ता बनाकर चालकों को दोपहर बाद राहत प्रदान की। जिले में बारिश और बर्फबारी के कारण 786 गांवों में अंधेरा है। शनिवार दिन भर विभागीय टीमें व्यवस्था को सुचारू करने में जुटी रहीं।

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में रूहणूकोठी के सामरा गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। चार फलदार पेड़ भी ढह गए हैं। गनीमत रही कि चूहडू राम पुत्र महाजन के परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की सूचना पर पंचायत प्रधान ने मौके का जायजा लिया। उपमंडल अधिकारी भरमौर और पटवारी को सूचित किया। पंचायत प्रधान शुभकरण ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की मांग उठाई है। पांगी में 78, डलहौजी 58, तीसा 49, चंबा में 39, भरमौर 19, भटियात 10 और सलूणी में 3 ट्रांसफार्मर बंद होने से 786 गांवों में अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed