{"_id":"6aba9f11ec5d489d3502c074","slug":"congress-members-lash-out-at-the-election-commission-demand-removal-of-the-cec-chamba-news-c-88-1-ssml1007-198147-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुनाव आयोग के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, सीईसी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुनाव आयोग के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, सीईसी को हटाने की मांग
Mon, 28 Sep 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा के मुख्य चौक बाजार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जला प्रदर्शन करते कांग्रे
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग
कला मंच चौगान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कला मंच चौगान से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नाम हटाए जाने, पात्र मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने और नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े प्रपत्रों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटना उसके लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे मामलों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन में सदर के विधायक नीरज नैय्यर, सुरजीत भरमौरी, करतार ठाकुर सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
--