{"_id":"68b5d5c570c55df9b70a3e2d","slug":"two-shops-collapsed-in-holi-bazaar-chamba-news-c-88-1-cmb1003-159818-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: होली बाजार में दो दुकानें ढहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: होली बाजार में दो दुकानें ढहीं
Mon, 01 Sep 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा के होली में भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त दुकानें।संवाद
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के मुख्य बाजार में भारी बारिश के कारण सोमवार को दो दुकानें जमींदोज हो गईं। इनमें से एक हार्डवेयर तो दूसरी किराना की दुकान थी। हालांकि दुकानदार सामान को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन दुकानें ढहने से उनकी लाखों की संपत्ति को नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
जानकारी के ये दुकानें राकेश कुमार और नवीन कुमार की थी। इससे पहले भी क्षेत्र में भवनों और दुकानों को नुकसान पहुंच चुका है। राजस्व विभाग की टीम की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा प्रभावितों को दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ न्याग्रां-होली मार्ग पर भी जगह-जगह जमीन धंस रही है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुनील कुमार, अमीर सिंह, लोकेश राज और विनोद कुमार का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उधर, तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि होली बाजार में दो दुकानें ओर गिरी है। घटनास्थल का मौका कर लिया गया है। साथ ही आगामी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।