{"_id":"66d3463fceaff18eda079bde","slug":"two-posts-became-vacant-due-to-retirement-of-one-officer-chamba-news-c-88-1-cmb1003-132140-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक अधिकारी की सेवानिवृत्ति से खाली हो गए दो पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक अधिकारी की सेवानिवृत्ति से खाली हो गए दो पद
Sat, 31 Aug 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में उच्च शिक्षा उपनिदेशक की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हो गया है। निरीक्षण विंग के उपनिदेशक का पद भी रिक्त है। एक अधिकारी के सेवानिवृत्त होने से दो जगह अधिकारियों के पद रिक्त हो गए हैं।
बतौर उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क को निरीक्षण विंग के उपनिदेशक का भी कार्यभार था। दोनों पद खाली होने से शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्य प्रभावित होगा, वहीं उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण भी नहीं हो पाएगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क शनिवार को सेवानिवृत्त हुए।
शिक्षा विभाग में इन दिनों स्थायी अधिकारी नहीं है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक के पद पर ही सरकार ने स्थायी अधिकारी की नियुक्ति की थी। निरीक्षण विंग के उपनिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार प्यार सिंह चाढ़क को दिया गया था। निरीक्षण विंग के उपनिदेशक का पद करीब डेढ़ साल से खाली है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के पद पर भी स्थानीय उपनिदेशक नहीं है। इस पद को भी सरकार जुगाड़ के सहारे चला रही है। साच स्कूल के प्रधानाचार्य ज्ञान चंद को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उधर, सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि जल्द ही जिले के लिए स्थायी उपनिदेशक की नियुक्ति करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
--