फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two positive

नोएडा व दिल्ली से चंबा लौटे दो लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 03 Jul 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
two positive
चंबा। नोएडा और दिल्ली से जिले में लौटे दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर बालू में शिफ्ट कर दिया गया है। जो व्यक्ति नोएडा से चंबा आया था, उसे प्रशासन की ओर से होम क्वारंटीन किया गया था। इसके चलते उस व्यक्ति के संपर्क में घर पर भी कुछ लोग आए हैं, जिनके स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीम द्वारा सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। इसके अलावा जो व्यक्ति दिल्ली से लौटा था, वह चंबा शहर के एक निजी होटल में पेड क्वारंटीन पर रह रहा था। इसके चलते उसके संपर्क में कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं आया। शुक्रवार को सुबह जैसे ही इन दोनों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एंबुलेंस के जरिये दोनों को कोविड केयर सेंटर बालू में शिफ्ट कर दिया। जहां पर उनका इलाज होगा। दस दिन तक उपचार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनके रिपीट सैंपल दोबारा जांच के लिए पीसीआर लैब में भेज सकता है। क्योंकि चंबा में इलाज के दौरान ठीक होने वाले मरीजों के दर काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

वहीं, दो नए पॉजिटिव केस आने के साथ कोविड केयर सेंटर में एक मरीज ठीक भी हुआ है। जो 12 वर्षीय किशोर है। कुछेक दिन पहले कोरोना संक्रमित हुआ था। उसे उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर बालू में रखा गया था। रिपीट सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे सेंटर से शुक्रवार को घर भेज दिया गया। इसके चलते अब कोविड केयर सेंटर बालू में सात एक्टिव केस बचे हैं। 46 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिला में अब तक 53 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के दो नए एक्टिव केस आए हैं। एक 12 वर्षीय किशोर जो कि कोरोना संक्रमित था, उसे स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। होम क्वारंटीन के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed