{"_id":"6aa58942e624e406c90c009b","slug":"two-pilgrims-heading-to-manimahesh-die-in-a-bike-accident-chamba-news-c-399-1-sml1003-524121-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश जा रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश जा रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक हादसे में मौत
Sat, 12 Sep 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश जा रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक हादसे में मौतगेहरा के पास रात साढ़े नौ बजे हुआ हादसा, देर रात तक नहीं हो पाई दोनों की पूरी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंजाब से बाइक पर मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे दो श्रद्धालुओं की शनिवार रात गेहरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की।
खबर लिखे जाने तक मृतकों की पूरी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार, एक मृतक का नाम अनिल बताया जा रहा है, जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी थी। दोनों पंजाब से बाइक पर सवार होकर मणिमहेश धाम के लिए निकले थे।
पुलिस देर रात तक मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में जुटी रही। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि गेहरा के पास बाइक दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।