{"_id":"5f1998998ebc3e9f700837b3","slug":"two-person-coming-from-meghalya-and-bihar-corona-positive-in-chamba-chamba-news-sml339300723","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय व बिहार से चंबा लौटे दो व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघालय व बिहार से चंबा लौटे दो व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेघालय और बिहार से चंबा लौटे दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन दोनों लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर लिया है।
यहां पर इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। दोनों लोग होम क्वारंटीन किए गए थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों के संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी एकत्रित किए जाएंगे।
मेघालय से लौटने वाला व्यक्ति सुदली गांव का रहने वाला है। जबकि बिहार से लौटा व्यक्ति किहार क्षेत्र का निवासी है। दोनों व्यक्ति कुछ दिन पहले ही चंबा लौटे थे। दोनों को सीमा पर नाम पता और यात्रा इतिहास जानने के बाद होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए थे।
सात दिन के बाद मंगलवार को दोनों के सैंपल एकत्रित लिए गए। वीरवार को सुबह के समय दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया।
विज्ञापन
इसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो नए मामले आने से चंबा में सक्रिय कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। जबकि 62 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में कोरोना के दो नए एक्टिव केस आए हैं। इसमें एक व्यक्ति मेघालय तो दूसरा बिहार से लौटा है। इन दोनों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं।