{"_id":"652d733e7e103924c10b908c","slug":"two-people-fined-rs-46460-for-stealing-electricity-in-chuwadi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-9962-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी में बिजली चोरी करने पर दो लोगों से 46,460 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी में बिजली चोरी करने पर दो लोगों से 46,460 रुपये जुर्माना
Mon, 16 Oct 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत बोर्ड के उड़नदस्ते ने चुवाड़ी क्षेत्र में कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े दो लोगों से 46,460 रुपये जुर्माना वसूल किया है।
टीम ने घरेलू विद्युत कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग करने के तीन मामले पकड़े हैं। मीटर क्षमता से अधिक लोड का इस्तेमाल करने के 3 मामलों समेत कुछ जगह सब मीटर का उपयोग करने के मामले भी पकड़े हैं।
कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने की शिकायतें मिलने के बाद बोर्ड ने अभियान शुरू कर दिया है। बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्ते दबिश देकर बिजली चोरी के मामले पकड़ रहे हैं। चुवाड़ी क्षेत्र में 118 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर चेक किए गए। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों से 46 हजार 460 रुपये जुर्माना वसूला गया। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ई राकेश वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।