फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two patients each on one bed, spending the night sitting on a wooden stool

Chamba News: एक बिस्तर पर दो-दो मरीज, तीमारदार स्कूल पर बैठकर काट रहे रात

Wed, 06 Sep 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two patients each on one bed, spending the night sitting on a wooden stool
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की संख्या में आगे बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। इस कारण एक बिस्तर पर दो-दो मरीज लिटाने पड़ रहे हैं। दो बीमार मरीजों को एक बिस्तर पर काफी मुश्किलें हो रही हैं। इससे मरीज काफी परेशान हैं। मरीजों को मजबूरी में एक बिस्तर पर जैसे-तैसे कर समय व्यतीत करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल और प्रसूता वार्ड में महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। यहां एक बिस्तर पर दो-दो महिलाएं उपचाराधीन हैं। बदलते मौसम के कारण मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण वार्ड में भर्ती होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां वार्डों में एक बिस्तर पर एक मरीज उपचाराधीन था। वहां अब एक बिस्तर पर दो-दो मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बिस्तर पर दो मरीज होने से तीमारदारों को स्टूल पर बैठकर रात बितानी पड़ रही है। कुछ तीमारदार फर्श पर चटाई बिछाकर रात काट रहे हैं।
विज्ञापन


तीमारदारों में अशोक कुमार, हंसराज, रवि कुमार, चैन सिंह, केवल, मनीष कुमार, सुरेंद्र और भाग चंद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वार्ड में बिस्तर कम पड़ रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बदलते मौसम के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दिनों स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई थी। अब मेडिसिन वार्ड और प्रसूता वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रसूता वार्ड में प्रसव वाली महिलाएं और मेडिसन वार्ड में जल जनित रोगों से लेकर अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भर्ती हैं। उन्होंने प्रबंधन ने मरीजों को सरोल में बनने वाले नए भवन में शिफ्ट करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कौशल ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने से एक बिस्तर पर दो मरीज लिटाए गए हैं। जैसे ही अस्पताल सरोल में शिफ्ट होगा तो मरीजों को इस समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed