फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two more people were bitten by stray dogs in the city, NAP called dog catcher from Dharamshala

Chamba News: शहर में दो और लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा, नप ने धर्मशाला से बुलाए डॉग कैचर

Thu, 17 Oct 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two more people were bitten by stray dogs in the city, NAP called dog catcher from Dharamshala
चंबा में पागल कुत्ते के आतंक को लेकर शहर में अपने बचाव के लिए डंडा लेकर जाता व्य​क्ति। संवाद
चंबा। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर में वीरवार सुबह दो और लोगों को लावारिस कुत्तों की ओर से काटने की सूचना है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को भी तीन लावारिस कुत्तों ने करीब बीस लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था। बुधवार को स्थानीय लोगों सहित नगर परिषद की टीम ने लगभग आठ कुत्तों को मार दिया है। इन कुत्तों के पागल होने की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में ये खतरनाक साबित हो सकते थे।
उधर, नगर परिषद ने अब पशुपालन विभाग के साथ मिलकर शहर में लावारिस घूम रहे कुत्तों को पकड़ने की योजना बनाई है। लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए धर्मशाला से डॉग कैचर भी बुलाया है। नगर परिषद का तर्क है कि उन्होंने उच्चाधिकारी से कई बार डॉग कैचर की मांग की है, लेकिन आज तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। उन्हें टीम को जान जोखिम में डालकर कुत्तों को पकड़ने के लिए भेजना पड़ता है। अब तक नगर परिषद के पास लगभग एक सौ से भी अधिक कुत्ते पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बीते दिन शहर के कई लोगों को कुत्तों की ओर से हमला कर घायल करने की घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। जो बाहर निकल रहे हैं, वे हाथ में डंडा जरूर लेकर जा रहे हैं। चौगान मैदान में भी चहल-पहल काफी कम हो गई है। डर के मारे लोग बाजार आने से भी कतरा रहे हैं। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते और शादी के सीजन के चलते बाजार में लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। नप ने योजना बनाई है कि पशुपालन विभाग के सहयोग से लावारिस कुत्तों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद पशुपालन विभाग इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें एक जगह में रखेगा। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए पशुपालन विभाग के सहयोग की योजना बनाई है। कहा कि धर्मशाला से डॉग कैचर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed