फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two labour person injured on falling Lanter

निर्माणाधीन लेंटर गिरा, दो मजदूर घायल

Sat, 26 Jun 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
two labour person injured on falling Lanter
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल भटियात के तहत ग्राम पंचायत बिन्ना के गांव छरडानी में शुक्रवार को निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। वहीं, शनिवार को दोनों घायलों को समोट से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रशासन की ओर से घायलों को दस-दस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। शनिवार को विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने भी घायलों का कुशलक्षेम पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पवन और अंग्रेज कुमार निवासी गांव छरडानी लेटर डालने के कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक लेटर गिर गया और दोनों कंकरीट और लकड़ी की चपेट में आ गए। जबकि, अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। तहसीलदार मुकुल शर्मा ने बताया कि लेंटर गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। कहा कि उन्हें उपचार के लिए समोट से टांडा रेफर कर दिया गया है। साथ ही फौरी राहत भी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed