फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two Kasturba Gandhi hostels upgraded, now girl students will study from 6th to 12th

Chamba News: दो कस्तूरबा गांधी छात्रावास स्तरोन्नत, अब छठी से 12वीं तक पढ़ेंगी छात्राएं

Fri, 09 Aug 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Aug 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Two Kasturba Gandhi hostels upgraded, now girl students will study from 6th to 12th
चंबा। उपमंडल सलूणी के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में अब छठी से 12वीं कक्षा तक छात्राएं पढ़ाई करेंगी। पीए बोर्ड की बैठक में छात्रावास को स्तरोन्नत कर दिया गया है। मैहला छात्रावास में चल रहे दो छात्रावासों में भी अब 150 छात्राएं पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन

पहले मैहला के दो छात्रावासों में 100 छात्राओं की पढ़ाई चलती थी। बहरहाल, अब हिमगिरी में छठी से जमा दो तक पढ़ाई होने से क्षेत्र की छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। मैहला में भी सीटों की बढ़ोतरी होने से खासकर जनजातीय क्षेत्र भरमौर की छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले हिमगिरी छात्रावास का स्तर टाइप-4 था। यहां नौवीं से 12वीं कक्षा तक ही छात्राओं को लिया जाता था। अब इसका स्तर टाइप-4 से टाइप-3 होने पर छठी से जमा दो तक कक्षाएं लगेंगी। मैहला में दो छात्रावास में से एक छात्रावास टाइप-1 था। अब इसे टाइप-3 थ्री कर दिया गया है। यहां भी छठी से जमा दो तक पढ़ाई करवाई जाएगी। वहीं, राज्य प्रबंधन की ओर से जिला प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इसी सत्र से आवेदन लेना शुरू करें। साथ ही अगर भवन की कमी है तो नया भवन की व्यवस्था होने तक किराये पर बिल्डिंग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्तूरबा गांधी छात्रावास में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीपीएल, अनाथ छात्राओं की पढ़ाई निशुल्क होती है। इसका रहने और पढ़ाई का खर्च समग्र शिक्षा की ओर से उठाया जाता है।

--
कस्तूरबा गांधी छात्रावास जिला समन्वयक डॉ कविता बिजलवान ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि हिमगिरी और मैहला के छात्रावास को टाइप-3 में स्तरोन्नत किया गया है। कहा कि इस बारे में पत्र मिल चुका है। इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed